फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दान चोरी प्रकरण पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाए सवाल

Fri, 17 Jul 2026 08:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
बीकापुर के पिपरी मोड़ पर लोगों को संबो​धित करते जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती।
विज्ञापन
रुदौली। गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर जनजागरण यात्रा रुदौली पहुंची। यहां ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का स्वागत हुआ। उन्होंने गो संरक्षण पर जोर दिया और राम मंदिर ट्रस्ट व राज्य सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


शंकराचार्य ने राम मंदिर में कथित दान चोरी पर जिम्मेदारी तय करने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तार लोग केवल बलि का बकरा हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर शंकराचार्य ने कहा कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर कभी नमाज नहीं पढ़ी गई। उन्होंने दान चोरी के मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। कथित प्रायश्चित अनुष्ठान पर सवाल उठाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। शंकराचार्य ने अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को शास्त्रसम्मत नहीं बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा गौ संरक्षण की भावना रखने वाले लोगों की है।

ट्रस्ट कोषाध्यक्ष पर आरोप
मिल्कीपुर में शंकराचार्य ने राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोष में चोरी के बावजूद जिम्मेदारी तय नहीं हुई। गिरफ्तार लोगों को बलि का बकरा बनाया गया। शंकराचार्य ने दावा किया कि एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक हुई, पर चंपत राय के इस्तीफे का केवल प्रचार हुआ। उन्होंने सरकार से गाय को माता घोषित करने का साहस दिखाने की अपील की।
विज्ञापन


आप गाय को माता मानते, सरकार पशु

तारुन। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तारुन में प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा सनातन समाज गाय को माता मानता है, जबकि सरकारी अभिलेखों में उसे आज भी पशु की श्रेणी में रखा गया है। शंकराचार्य ने सरकार से इस विषय पर अपनी नीति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने लोगों से अपने घर की गो माता का आशीर्वाद लेने का आह्वान किया। कहा कि इनमें 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं। इस अवसर पर सूरज त्रिपाठी फौजी को गोसाईगंज विधानसभा का संयोजक बनाया गया। शंकराचार्य के पहुंचने पर सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश पटेल, जिला सचिव रोली यादव सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

शंकराचार्य का जगह-जगह हुआ स्वागत

बीकापुर। गो रक्षा महा अभियान को लेकर जन जागरण यात्रा पर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शुक्रवार बीकापुर पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। गो माता के संवर्धन के लिए नारे लगाए गए। शंकराचार्य ने गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग करते हुए जन आंदोलन बनाने की अपील की।स्वागत में सपा नेता पारस नाथ यादव, हाजी फिरोज खान गब्बर, अनूप सिंह, गया प्रसाद यादव, गोविंद यादव आनंद पांडेय, ओम प्रकाश यादव, आसाराम निषाद एडवोकेट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें