फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सुमित जायसवाल फिर बने आईआईए अयोध्या चैप्टर के चेयरमैन

Mon, 06 Jul 2026 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने संगठनात्मक विस्तार को और मजबूती देने के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। एसोसिएशन ने सुमित जायसवाल को एक बार फिर अयोध्या चैप्टर का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनके पुनर्नियुक्त होने पर संगठन के सदस्यों और क्षेत्रीय उद्यमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।इसके साथ ही एस.बी. सिंह को देवीपाटन मंडल का चेयरमैन और आशीष अग्रवाल को अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल के कवरिंग जोन का सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि सुमित जायसवाल के नेतृत्व और अनुभव से अयोध्या क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं के समाधान, उद्योग जगत और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।
सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल में औद्योगिक माहौल और अधिक मजबूत होगा और संगठन नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें