फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सूखापुर इटौरा टीम ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सूखापुर इटौरा और प्राथमिक विद्यालय सूखापुर इटौरा ने समग्र विजेता का खिताब जीता। उपविजेता उच्च प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर और प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर रहे।
विज्ञापन


न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इसमें कबड्डी, खो-खो, दौड़ और सुलेख जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। सुलेख प्रतियोगिता में अलावलपुर की छात्रा खुशबू प्रजापति ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का समापन चक्रवर्ती सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर किया। इस पूरे आयोजन का संचालन राम गोपाल मौर्य ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम में अनिल प्रताप सिंह, अनिल कुमार सिंह, राम गोपाल मौर्य, अंजनी कुमार सिंह, राम मनोज शरण जी, रजनी रंजन जायसवाल, चक्रवर्ती सिंह, ममता अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें