फोटो-12-हैदरगंज मोड़ पर पलटी गन्ना लदी ट्राॅली-संवाद
गौराघाट/तारुन। तारुन थाना क्षेत्र के पौशाला भवानीपुर निवासी आरके वर्मा रविवार देर शाम गन्ने लदी ट्रॉली लेकर मसौधा चीनी मिल ले जा रहे थे। रात करीब 8:30 बजे चकिया विकास नगर चौराहे के पास सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क किनारे मोड़ दी जिससे अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। दो ट्रैक्टरों की सहायता से गन्ना लदी ट्रॉली को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान मार्ग पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीण गुरु प्रसाद निषाद ने बताया कि इस मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। प्रशासन को यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। वहीं बराव निवासी किसान संदीप वर्मा गन्ना लादकर हैदरगंज की ओर जा रहे थे। हैदरगंज मोड़ पर अचानक ट्राॅली की बैरिंग टूट गई। इसके बाद ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया।