फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वृद्ध महिला के ट्यूमर का हुआ सफल ऑपरेशन

Sat, 17 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग के चिकित्सकों ने दुर्लभ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है। गोंडा की 75 वर्षीय महिला की दाईं आंख के पास गांठ थी। आंख से लगातार पानी और कीचड़ आने के साथ दिखाई देने में परेशानी हो रही थी। पहले भी ऑपरेशन कराया, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई थी।
विज्ञापन

नेत्र विभाग की ओपीडी में पहुंची कमला देवी की जांच में आंसू की थैली में ट्यूमर होने का पता चला। इसके बाद आठ अक्तूबर को नेत्र सर्जन डॉ. विपिन सिंह और उनकी टीम ने ऑपरेशन किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद दुर्लभ ट्यूमर निकाला जा सका। अब मरीज की स्थिति बेहतर है। शनिवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
ऑपरेशन करने वाली टीम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विपिन सिंह के साथ डॉ. मेधा, डॉ. रूपेश और सिस्टर अलका तिवारी शामिल रहीं। चिकित्सकों के अनुसार, पहले ऐसे जटिल ऑपरेशन के लिए मरीजों को लखनऊ के केजीएमयू या पीजीआई जाना पड़ता था। अब मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में भी इस तरह की सर्जरी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें