फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सब जूनियर बालक हॉकी ट्रायल संपन्न, मंडलीय टीम घोषित

Tue, 10 Mar 2026 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
डाभासमेर स्टेडियम में ट्रायल के इदौरान मौजूद ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेशीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए डाभासेमर स्टेडियम में ट्रायल के बाद अयोध्या मंडल की टीम का चयन कर लिया गया है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या की ओर से आयोजित ट्रायल के बाद चयनित टीम 13 से 18 मार्च तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेशीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अयोध्या मंडल के विभिन्न जनपदों के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस और खेल प्रदर्शन को आधार बनाया गया। टीम में अयोध्या, अमेठी, सुलतानपुर, बाराबंकी और अंबेडकरनगर जनपदों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

घोषित टीम में अयोध्या जनपद से आदित्य, कृष्णा, शुभकर, अश और प्रिश, अमेठी से अंश और अंकेश चौहान, सुलतानपुर से अदनान अहमद और गजेंद्र कुमार, बाराबंकी से सुप्रीत, नैमिश गुप्ता और अमित व अंबेडकरनगर से अतुल, सौभ राजभर, विनोद और शिवम राजभर को टीम में स्थान मिला है। अयोध्या के प्रदीप को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में रखा गया है, जो आवश्यकता पड़ने पर टीम का हिस्सा बनेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि टीम के साथ अयोध्या के शिवम को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें