फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छात्राओं ने राष्ट्रगीत एवं कुलगीत की दी प्रस्तुति

Thu, 19 Sep 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में 20 सितंबर को सुबह 11 बजे होने वाले 29वें दीक्षांत समारोह को लेकर बुधवार को कुलपति प्रतिभा गोयल के नेतृत्व में रिहर्सल किया गया। कौटिल्य प्रशासनिक भवन से शोभायात्रा परिसर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह पहुंची। छात्राओं ने राष्ट्रगीत एवं कुलगीत की प्रस्तुति दी। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए जलभरों कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के रिहर्सल में कुलपति प्रो. गोयल ने दीक्षोपदेश के क्रम में शपथ लेने का भी अभ्यास कराया गया। इसके बाद समस्त संकायाध्यक्षों की ओर से उपाधि के लिए छात्रों को अपने स्थान से खड़े होकर उपाधि प्राप्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कुलपति ने छात्र-छात्राओं को मंच पर स्वर्णपदक प्राप्त करने का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय ने गोद लिए गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के 36 बच्चों को पुरस्कृत करने का रिहर्सल हुआ।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पूर्वाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. एसएस मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन का पूर्वाभ्यास कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने किया। अंत में राष्ट्रगान से दीक्षांत रिहर्सल का समापन हुआ। इससे पहले कुलपति प्रो. गोयल की मौजूदगी में सुबह एनसीसी कैडेट्स द्वारा सलामी का पूर्वाभ्यास किया गया था। वहीं दूसरी ओर समारोह के दिन आगंतुकों के वाहनों को लेकर सुरक्षा एवं यातायात समिति के संयोजक प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दोपहिया वाहनों के लिए परिसर स्थित अधिष्ठाता छात्र-कल्याण ऑफिस के नीचे व केन्द्रीय पुस्तकालय व श्रीराम शोध पीठ के बगल पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त चार पहिया वाहनों के लिए परिसर के अहिल्याबाई होल्कर छात्रवास से दीक्षा भवन के मैदान तक पार्किंग की जाएगी। सभी को कार्यक्रम में आधे घण्टे पहले प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। रिहर्सल के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें