फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विद्यार्थियों ने जाना मार्केट में निवेश के कई तरीके

Sun, 26 Apr 2026 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में पूंजी बाजार में निवेश की संभावनाएं विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता और निवेश के प्रति जागरूक बनाना था।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में इंडसलैंड सिक्योरिटीज लिमिटेड, लखनऊ के ब्रांच हेड आशीष सिंह ने स्टॉक मार्केट में निवेश के विभिन्न अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के दौर में आम व्यक्ति भी सही रणनीति और जानकारी के साथ शेयर, म्यूचुअल फंड, एसआईपी और आईपीओ जैसे विकल्पों में निवेश कर सकता है। उन्होंने रिस्क मैनेजमेंट, दीर्घकालिक योजना और निवेश में अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म ने निवेश को पहले से अधिक सुलभ बना दिया है। विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने अतिथियों के स्वागत से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें