फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रंगारंग प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

विज्ञापन
6- दीक्षांत समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी - विश्वव
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सोमवार शाम स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। इसमें रंगारंग प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं ने सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए समां बांध दिया। दीक्षांत सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कुलपति की पत्नी व विश्वविद्यालय की प्रथम महिला मीना सिंह ने किया। उन्हें स्मृति चिह्न, पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के छात्र-छात्राओं ने दुर्गा स्तुति, शिव तांडव, आजा नचले, डोला और डोला समेत कई अन्य गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति कर मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। अन्य प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने सीता परित्याग और रेबीज के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए नाटक का मंचन भी किया।


कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी में प्रतिभा बहुत है। विद्यार्थियों को अच्छे प्लेटफाॅर्म की आवश्यकता है। इसके लिए विश्वविद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। इससे छात्र-छात्राओं की प्रतिभा में निखार आएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रतिष्ठित कलाकारों को आमंत्रित किया जाए, जिनसे सभी छात्र-छात्रा बहुत कुछ सीख सकते हैं।
विज्ञापन



मंच का संचालन छात्रा सृजनिका मिश्रा व मीनाक्षी ने किया। सांस्कृतिक संध्या की संयोजक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो. जसवंत सिंह, अवध विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. सीके मिश्र, प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. गंगाराम मिश्र, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अवध नारायण के साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, कर्मचारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें