फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बायोमीट्रिक के लिए क्लास छोड़ लाइन में लग रहे विद्यार्थी

Wed, 28 Oct 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भारी पड़ रहा है। सत्यापन कराने के लिए विद्यार्थी सुबह से शाम तक कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं। विश्वविद्यालय में करीब छह हजार विद्यार्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन होना है, लेकिन इसके लिए सिर्फ दो काउंटर लगाए गए हैं। ऐसे में प्रक्रिया धीमी होने से विद्यार्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अब तक करीब 2300 विद्यार्थियों का ही सत्यापन हो सका है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि सर्वर और बैंक से जुड़ी समस्याओं के कारण शुरुआत में सत्यापन की प्रक्रिया प्रभावित हुई। काम रुकने से कतार में खड़े विद्यार्थियों को और इंतजार करना पड़ा। कई विद्यार्थी दो दिन से विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बिना सत्यापन कराए लौटना पड़ रहा है। दूरदराज के कॉलेजों से आने वाले विद्यार्थियों का समय और किराया दोनों खर्च हो रहे हैं।
डीएसडब्ल्यू की प्रभारी नीलम पाठक ने बताया कि अब तक करीब 2300 विद्यार्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन हो चुका है। शुरुआत में बैंक से जुड़ी समस्या आ रही थी, लेकिन अब प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन


सेशनल छोड़कर पहुंच रहे विद्यार्थी
विश्वविद्यालय के आईटी कैंपस के कुछ विभागों में इन दिनों सेशनल परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के सामने एक तरफ पढ़ाई और दूसरी तरफ छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन पूरा कराने की चुनौती है। समय पर सत्यापन नहीं होने की चिंता में छात्र कक्षाएं छोड़कर विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। घंटों कतार में लगने के बाद भी काम पूरा नहीं होने से उनकी परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन



सुबह से बायोमीट्रिक के लिए लाइन में लगे हैं। सिर्फ दो काउंटर होने से काफी देर इंतजार करना पड़ रहा है और पूरा दिन बर्बाद हो रहा है।
शिवम पांडेय, विद्यार्थी

दो दिन से विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बायोमीट्रिक नहीं हो पाया। सेशनल चल रहे हैं, फिर भी सत्यापन के लिए कक्षाएं छोड़नी पड़ रही हैं।
सक्षम पटेल, विद्यार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें