फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बाइक पलटने से छात्र की मौत

Thu, 29 Oct 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए ई लाइब्रेरी जा रहे छात्र की बाइक बृहस्पतिवार को कटारी किसानगंज के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से छात्र की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महावा निवासी रवि कुमार गुप्ता (23) बीकापुर स्थित ईलाइब्रेरी में पढ़ने जा रहे थे। किसानगंज मार्ग पर कटारी किसानगंज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गंभीर रूप से घायल रवि को परिजन सीएचसी बीकापुर ले गए।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. अतुल मिश्रा ने उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रवि एक बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह पढ़ाई में अच्छा था और परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें