फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छेड़छाड़ रोकने पर छात्रा के भाई पर हमला

Wed, 07 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। एंटी रोमियो अभियान के बीच एक छात्रा ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि कक्षा दस की छात्रा से उसका सहपाठी स्कूल आते-जाते अश्लील हरकतें करता था। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। भाई ने आरोपी छात्र को डांटकर ऐसा करने से रोका तो मंगलवार को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

छात्रा के मुताबिक, शनिवार को भी आरोपी ने रास्ते में उसके साथ अश्लील हरकत की। घर पहुंचकर उसने भाई को पूरी बात बताई। आरोप है कि सोमवार को भी आरोपी ने उसके साथ फिर ऐसी ही हरकत की। मंगलवार को छात्रा का भाई उसे स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान आरोपी छात्र ने सरायनामू गांव के अजय, सेवरा गांव के नईम समेत तीन-चार अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने छात्रा के भाई को घेरकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
घटना के बाद छात्रा ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। छात्रा का आरोप है कि पुलिस उसे और घायल भाई को तरौली बाजार चौकी ले गई, लेकिन वहां कार्रवाई करने के बजाय कोर्ट-कचहरी के चक्कर और अन्य परेशानियों का हवाला दिया जाता रहा। करीब तीन घंटे बाद वे थाना इनायतनगर पहुंचे। छात्रा का आरोप है कि वहां भी एफआईआर दर्ज करने के बजाय उन्हें पीली परची थमा दी गई।
विज्ञापन

छात्रा ने आरोप लगाया कि छेड़छाड़ की शिकायत करने के बाद उसके परिवार को दबाव और हिंसा का सामना करना पड़ा। ऐसे में तत्काल कार्रवाई न होने के आरोप से एंटी रोमियो अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन




क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष ने बताया कि घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें