फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पक्के बिल के लिए ईंट भट्ठा संचालकों पर सख्ती

Wed, 21 Jan 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बगैर पक्के बिल के ईंट बेचने वाले भट्ठा संचालकाें पर अब सख्ती की जा रही है। स्टेट जीएसटी ने ऐसे संचालकों के खिलाफ अभियान चलाकर अधिक से अधिक बिलिंग कराने का निर्देश दिया है। अयोध्या जोन के सभी सेक्टरों में इसे लेकर टीम अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन

अयोध्या जोन में 2105 ईंट भट्ठे संचालित हैं। इनमें अधिकांश भट्ठा संचालक ऐसे हैं, जो ईंट बिक्री की सही जानकारी नहीं देते हैं। कुछ ऐसे हैं, जो चालान पर ईंट बेच तो देते हैं, लेकिन क्रेताओं को इसका पक्का बिल तुरंत नहीं देते हैं। बाद में मनमाना मूल्य दिखाकर इनवॉइस काट देते हैं।
इससे सरकार को लंबी चपत लगती है। इस पर अंकुश लगाने के लिए स्टेट जीएसटी ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी की है। इसके लिए तीनों संभाग को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अपर आयुक्त ग्रेड-2 अमित मोहन ने बताया कि क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया जाएगा। भट्ठों से ईंट ले जा रहे वाहनों को रोककर चेकिंग की जाएगी। यदि उनके पास पक्का बिल नहीं है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। कई बार चालान पर ही माल भेज दिया जाता है। उस चालान में भी ईंट की दर का विवरण होना अनिवार्य है। इससे पारदर्शिता आएगी और राजस्व में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें