अयोध्या में श्रीराम अस्पताल के फार्मासिस्ट को एसटीएफ ने उठाया है। टीम अपरहण व हत्या के प्रयास के एक मामले में पूछताछ कर रही है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
अयोध्या में मंगलवार को श्रीराम अस्पताल के फार्मासिस्ट रामप्रीत वर्मा को एसटीएफ ने हिरासत में लिया है। इसके बाद अपने साथ लेकर चली गई। उन्हें तड़के करीब 4:00 बजे घर से उठाया गया है। टीम ने अस्पताल पहुंचकर कार्यालय में भी जांच की। टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पड़ोसी जनपद बस्ती के पकौली थाने में अपरहण और हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई की गई है। बताया गया कि अपरहण में प्रयुक्त टाटा नेक्सान गाड़ी फार्मासिस्ट रामप्रीत वर्मा के निशानदेही पर बरामद हुई है। राम प्रीत वर्मा के दामाद पर अपहरण और हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप है।