14-मकबरा स्थित स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते खिलाड़ी।-संवाद
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान मकबरा में आयोजित राज्य विद्यालय बालक कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में मेरठ ने गोरखपुर को 40-22, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने सहारनपुर को 30-14, मुरादाबाद ने बरेली को 27-25, आजमगढ़ ने लखनऊ को 31-18, वाराणसी ने विंध्याचल को 26-18, अयोध्या ने कानपुर को 19-10 और लखनऊ ने प्रयागराज को 43-11 से हराया।
अंडर-17 वर्ग में सहारनपुर ने आगरा को 29-13, चित्रकूट ने कानपुर को 21-19, अयोध्या ने लखनऊ को 54-23, वाराणसी ने प्रयागराज को 29-28 और आजमगढ़ ने बस्ती को 19-12 से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग में अलीगढ़ ने देवीपाटन को 35-5, सहारनपुर ने वाराणसी को 18-16, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने आजमगढ़ को 23-16, मेरठ ने लखनऊ को 32-14, गोरखपुर ने कानपुर को 28-12 और अयोध्या ने आगरा को 34-14 से हराया। वहीं वाराणसी मंडल ने अलीगढ़ को 17 अंकों से मात दी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले रोमांचक रहे। उद्घाटन अवसर पर मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज अयोध्या की छात्राओं ने लोकनृत्य व स्वागत गीत प्रस्तुत कर समारोह को रंगारंग बनाया। संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर विनोद सिंह, सुनील अवस्थी, योगेश्वर सिंह, विजेंद्र सिंह, पुष्पा यादव, पूजा गोस्वामी नीतू गुप्ता व बिंदु निर्णायक मंडल में उपस्थित रहे।
14-मकबरा स्थित स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते खिलाड़ी।-संवाद
14-मकबरा स्थित स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते खिलाड़ी।-संवाद