फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्टेट जीएसटी ने पकड़ी दो क्विंटल चांदी

Thu, 16 Jul 2026 08:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। स्टेट जीएसटी के सचल दल ने गोरखपुर से कानपुर ले जाई जा रही लगभग दो क्विंटल चांदी पकड़ी है। जांच के समय कारोबारी इसके वैध प्रपत्र नहीं दिखा सके, इसलिए फिलहाल चांदी जब्त की गई है। जांच के बाद आरोपी फर्म पर कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बुधवार की देर रात लगभग 10 बजे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक कार से चांदी ढोई जा रही थी। स्टेट जीएसटी के सचल दल को इसकी भनक लग गई थी। टीम ने आरोपी कार चालक को रौनाही टोल प्लाजा के पास रोका और तलाशी लेने पर कार की डिकी में चांदी बरामद हुई। बड़ी मात्रा में ले जाई जा रही चांदी के वैध प्रपत्र मौके पर न दिखा पाने के कारण टीम कार सहित आरोपी को सिविल लाइन स्थित कार्यालय ले आई। बृहस्पतिवार को दिन भर इसकी जांच चली लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। अपर आयुक्त ग्रेड-2 अमित मोहन ने बताया कि जांच के बाद संबंधित कारोबारी पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें