फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्टेट जीएसटी ने सील की ढाई करोड़ की ज्वेलरी

Thu, 27 Jun 2024 04:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। स्टेट जीएसटी की स्पेशल इंवेस्टिगेशन ब्रांच ने रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल स्थित जिया ज्वैलरी शॉप पर मंगलवार की देर शाम छापामारी की। इस दौरान ढाई करोड़ रुपये कीमत की ज्वेलरी अधिकारियों ने सील की। सात लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। देर रात तक चली इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मची रही।
विज्ञापन

स्टेट जीएसटी के उपायुक्त कर श्रीप्रकाश यादव टीम के साथ मंगलवार की देर शाम सोहावल बाजार स्थित जिया ज्वैलरी शॉप पर पहुंचे। यहां दुकान स्वामी अब्दुल कादिर से ज्वेलरी से संबंधित कागजात मांगे गए, लेकिन दुकान स्वामी नहीं दिखा सके। जांच में मिला कि पिछले चार वर्ष से ग्राहकों को ज्वेलरी के बिल नहीं दिए जा रहे हैं। साथ ही स्टेट जीएसटी में टैक्स भी नहीं जमा किया जा रहा है। उपायुक्त श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि इन्हीं अनियमितताओं के चलते ढाई करोड़ की ज्वैलरी सील की गई है। दुकान स्वामी ने सात लाख रुपये जुर्माना जमा किया है। उसकी रसीद मिलने के बाद ज्वैलरी बेचने की अनुमति दी जाएगी। बिक्री के बाद सात लाख रुपये कर जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें