फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिना जेब की डांगरी पहनकर चढ़ावे की गिनती कर रहे कर्मचारी

Fri, 27 Nov 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
राममंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्त।
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर में रामलला के दरबार में आने वाले चढ़ावे की गिनती अब पहले की तरह नहीं होगी। चढ़ावे की रकम की सुरक्षा और काउंटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए हैं। अब कैश की गिनती करने वाले कर्मचारियों को बिना जेब वाली विशेष डांगरी पहनना होता है। यह व्यवस्था लागू हुए एक पखवाड़ा बीत चुका हैं।
विज्ञापन

चढ़ावे की गिनती के दौरान अब सुरक्षा और निगरानी के लिए कई स्तर की व्यवस्था की गई है। काउंटिंग के समय एसआईएस सिक्योरिटी के पांच कर्मचारी निगरानी में तैनात रहते हैं। इसके अलावा चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद दो पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी सुनिश्चित की गई है। काउंटिंग प्रक्रिया में दो बैंककर्मी और ट्रस्ट के दो प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं।
इस तरह नकदी की गिनती के दौरान सुरक्षा एजेंसी, पुलिस, बैंक और ट्रस्ट के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहती है। काउंटिंग में लगे कर्मचारियों की आवाजाही पर भी नियंत्रण बढ़ाया गया है। अब कर्मचारियों की तीन स्तर पर एंट्री दर्ज होती है। दो स्थानों पर उनकी जांच की जाती है। इसका मकसद काउंटिंग रूम में अनधिकृत वस्तुओं के प्रवेश और नकदी के किसी भी तरह के दुरुपयोग की आशंका को रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें