फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : निर्मल

Wed, 03 Sep 2025 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
15-  कांग्रेस कार्यालय पर बैठक को संबो​धित करते पूर्व सांसद डॉ़ ​निर्मल खत्री- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा सरकार की दमनकारी एवं जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर आम जनमानस को लामबंद करना होगा। आज महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, इसकी जिम्मेदार भाजपा है। संगठन सृजन अभियान के कारण जनमानस तक कांग्रेस के लोग पहुंच रहे हैं। जनता आशा भरी नजरों से कांग्रेस की ओर देख रही है। यह बातें कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने संगठन सृजन अभियान में अभी तक गठित ब्लॉक व मंडल कमेटियों की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा केंद्र एवं राज्य सरकारें जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन हैं। उन्हें अपने चहेते उद्योगपतियों की ही फिक्र है। ऐसे मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी बनती है कि वह जनता तक सरकार की नाकामी को उजागर करें । उन्होंने नवनियुक्त 11 ब्लाॅक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाए। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि मतदाता बड़ा होता है, लेकिन भाजपा मतदाताओं के अधिकारों का हनन कर आम जनता के साथ विश्वास घात कर रही है।
संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राम अवध पासी, शिव पूजन पांडेय, दिनेश शुक्ला, अंबरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें