फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने जीता खिताब

Fri, 20 Mar 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित जनपदीय कबड्डी एवं कुश्ती बालक-बालिका प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने किया। कबड्डी बालिका वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में पानी संस्थान ने आरएन पब्लिक स्कूल को हराकर जीत दर्ज की। बालक वर्ग में कबड्डी के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम, अयोध्या की टीम ने आनंद एकेडमी डाभासेमर की टीम को पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। बालिका वर्ग के फाइनल में पानी संस्थान ने स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या को 16 अंकों से हराकर जीत हासिल की। कुश्ती बालिका वर्ग के 61 किलोग्राम भार वर्ग में अलका ने शानदार खेल दिखा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें