रामलला को हल्के रेशमी और सूती वस्त्र पहनाए जा रहे
इसके बाद ट्रस्ट ने रामलला के दरबार में ज्येष्ठ माह शुरू होने से पहले दो बड़े कूलर की व्यवस्था कर दी है। यही नहीं रामलला को गर्मी से बचाने के लिए रोजाना दोपहर में दही, फलों का जूस, लस्सी अर्पित की जा रही है।
रोजाना शृंगार आरती से लेकर शयन आरती तक रामलला को पांच बार मधुपर्क दिया जा रहा है। मधुपर्क रामलला को बेहद पसंद है। मधुपर्क मधु, देशी घी, दही मिलाकर बनाया जाता है। इसके अलावा गर्मी से बचाव के लिए रामलला को हल्के रेशमी और सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। बेला, देशी गुलाब, चंपा और जूही आदि के फूलों और उनसे बने पुष्पहार से भगवान की सेवा की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- यूपी: सीमा पर तनाव के चलते प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अवकाश पर चल रहे कर्मियों को तुरंत ज्वाइन करने के निर्देश
इसका निर्माण 1.15 करोड़ की लागत से हुआ है। सीएम योगी शनिवार की दोपहर अयोध्या पहुंचेंगे। वे सबसे पहले रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद 1:30 बजे संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
संतों ने की तुलसीदास की खंडित मूर्ति हटाने की मांग
अयोध्या। लता चौक से मात्र 300 मीटर पहले स्थित राजकीय तुलसी उद्यान में संत तुलसीदास की खंडित मूर्ति को पार्क से हटाकर कहीं अन्यत्र लगाने की मांग संतों ने उठाई है। तुलसीदास की करीब दस फीट ऊंची मूर्ति के हाथ की अंगुली टूटी हुई है जो तुलसी उद्यान पार्क की शोभा बिगाड़ रही है। खुले में होने के कारण मूर्ति बदरंग हो रही है। तुलसी पार्क कभी विक्टोरिया पार्क के नाम से जाना जाता था।