फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पूजा पंडालों के आसपास हुई विशेष साफ-सफाई

Sat, 17 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नवरात्र के दौरान नगर निगम ने स्वच्छता और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों, गलियों और मोहल्लों में विशेष सफाई कराई जा रही है। साथ ही मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगल पांडे वार्ड में व्यापक स्तर पर सफाई कराई गई। इस दौरान चूने और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के साथ मैलाथियान और एंटी लार्वा दवा का इस्तेमाल किया गया। अश्वनीपुरम और न्यू कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में भी सफाई और फॉगिंग कराई गई।
नगर निगम के स्वच्छ हरित त्योहार अभियान के तहत मठ-मंदिरों और पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। धार्मिक स्थलों के आसपास कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी मजबूत की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी राम मणि शुक्ला ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सफाई या जलभराव से संबंधित समस्या होने पर नगर निगम के टोल-फ्री नंबर 1533 और 18003131277 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें