फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कलेक्ट्रेट गेट पर चढ़े सपा कार्यकर्ता, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

Tue, 06 Oct 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
41-गांधी पार्क से निकले पैदल मार्च में शामिल सपा कार्यकर्ता।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। गांधी पार्क से शुरू हुआ पैदल मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर उनके इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन


सांसद अवधेश प्रसाद ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मार्च को रवाना किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची से पात्र लोगों के नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस बल तैनात रहा।

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने गेट पर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मतदाता सूची की निष्पक्ष समीक्षा कराने, पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त भाजपा के साथ मिलकर वोटों की चोरी करवा रहे हैं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने या उनके इस्तीफे की मांग की।
पूर्व विधायक रुश्दी मियां, जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक जाकर मतदाता सूची की स्थिति की जानकारी लेगी। सपा ने अयोध्या में सात दिवसीय लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाने की घोषणा की है। प्रदर्शन में फिरोज खान गब्बर, समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली, रक्षा राम यादव, अर्जुन यादव, सरोज यादव आदि मौजूद रहे।

41-गांधी पार्क से निकले पैदल मार्च में शामिल सपा कार्यकर्ता।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें