फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सांसद अवधेश प्रसाद के अपमान पर सपा का प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2026 08:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते सपा नेता।
विज्ञापन
मिल्कीपुर। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कस्बे में विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के चित्र का अपमान करने पर नाराजगी जताई। सांसद के बेटे अजीत प्रसाद के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। इसमें कहा गया कि सांसद एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हैं। उनके चित्र का सार्वजनिक अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। ऐसे कृत्यों से जनप्रतिनिधि और उनके समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में सांसद और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की गई।
अजीत प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है। हालांकि, जातिसूचक भाषा और सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाले कृत्यों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें