7-ग्राम पंचायत धमहर पर लहराता सपा का झंडा।-संवाद
हैदरगंज। पंचायत भवन धमहर पर समाजवादी पार्टी का झंडा फहरने का मामला सामने आया है। इसकी वीडियो वायरल होने पर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी भवन पर किसी राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा होना प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। जिम्मेदार अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान आनंद मिश्रा ने कहा कि अब उन्हें जानकारी हुई है। जल्द ही पंचायत भवन से झंडा हटवा दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत सचिव को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।