फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कहीं बरात तो कहीं शिव धुन की रही गूंज

Sun, 15 Feb 2026 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-22-गोसाईगंज में निकली ​शिव बरात- संवाद
विज्ञापन
खजुरहट/गौराघाट/ अमानीगंज। ग्रामीणांचल में महाशिवरात्रि पर्व पर हर हर महादेव का जय घोष रविवार भोर से ही गूंजने लगा। तोरोमाफी के रामायण कालीन स्थल सीताकुंड स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर पर मेला और धार्मिक कार्यक्रम हुए। पवित्र सीता कुंड सरोवर में स्नान और परिक्रमा कर श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे। गौराघाट प्रतिनिधि के मुताबिक प्रभु राम के प्रथम रात्रि विश्राम स्थल गौराघाट मंदिर और नागपाली मिझौली जंगल स्थित महादेव मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। बाबा कमरिया धाम मंदिर, गयासपुर और घुरीटीकर के महादेव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

अमानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय से प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक शिव बारात निकाली गई। बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। महुलारा के प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर, अमानीगंज बाजार के 84 कोसी पड़ाव स्थल के बाबा चतुर गिरिश्वर महादेव, च्यवनऋषि आश्रम कुंदुरखा कला के पौराणिक शिवाला में श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से ही अभिषेक करना शुरू कर दिया।






महादेव घाट शिवालय में अव्यवस्था से हुई दुर्घटना

गोसाईगंज। महादेव घाट शिवालय में महाशिवरात्रि पर रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। इसी दौरान दीपक की लौ से एक महिला की साड़ी और अन्य महिलाओं के कपड़े जल गए। मौके पर मौजूद पुजारियों और श्रद्धालुओं ने तत्परता दिखाते हुए आग पर तुरंत काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


शिवालयों में दिन भर गूंजते रहे जयकारे
बीकापुर। तहसील क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर विविध धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव में आस्था निवेदित की। बीकापुर कस्बे के अलावा खजुरहट, कोछा, चौरे बाजार, रामपुर भगन, शाहगंज, बैती कला, तोरोमाफी सहित गांवों में स्थित शिव मंदिरों में जलाभिषेक और पूजन रविवार सुबह से ही होता रहा। बैती कला के पौराणिक मंगलेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। संयोजक ग्राम प्रधान अनिल राजपूत के नेतृत्व में शिव महोत्सव कार्यक्रम के तहत श्री रामचरितमानस का पाठ करके हवन-पूजन किया गया। शाहगंज स्थित 365 पुजारी वाले सिद्धेश्वर धाम महादेव मंदिर में पिछले कई दिनों से चल रहे अनुष्ठान के तहत महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन, यज्ञ और हवन का भी आयोजन हुआ। रमपुरवा शाहगंज स्थित विघ्नेश्वर धाम ये शिव बरात भी निकाली गई। विघ्नेश्वर धाम शिव मंदिर में पिछले दिनों छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) से महा त्रिशूल यात्रा के बाद यहां पर भारी भरकम त्रिशूल रखा गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पुजारी अमित जोगी ने बताया कि मंदिर में पहुंचे महा त्रिशूल को स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी को भी निमंत्रण भेजा गया है।

फोटो-22-गोसाईगंज में निकली शिव बरात- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें