फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कहीं नेटवर्क रहा बाधित, कहीं मशीन हो गई खराब

विज्ञापन
बीईओ कार्यालय अमानीगंज में आधार के लिए जमा भीड़।
विज्ञापन
अयोध्या। कहीं नेटवर्क बाधित रहा तो कहीं मशीन खराब हो गई। ऐसे में जिले भर के कई डाकघरों में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने का काम ठप हो गया। सैकड़ों आवेदकों को निराश होकर लौटना पड़ा। जिन आधार केंद्रों पर काम चल रहा था, वहां लंबी कतार लगी रही। ऐसे में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अमानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह से ही मिल्कीपुर क्षेत्र के अधिकांश डाकघरों में तकनीकी खामियों और मशीनों में खराबी के कारण आधार बनाने का काम बंद रहा। इक्का-दुक्का कहीं बन भी रहा था तो लोगों को एक महीने बाद का टोकन दिया जा रहा था। सुबह 10 बजे मिल्कीपुर डाकघर में आधार नहीं बन रहा था। जब इस बारे में उप डाकपाल रामकृष्ण यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह मशीन कैंप में गई थी, तभी से जीपीएस नहीं सेट हो रहा है।

खंडासा के उप डाकघर में प्रिंटर मशीन खराब होने के कारण एक सप्ताह से आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। डाकपाल अमित वर्मा ने बताया कि जल्द ही इसे ठीक कराकर काम शुरू कराया जाएगा। कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित उप डाकघर में यही हाल रहा। यहां आधार कार्ड बनाने का काम ठप रहा। उप डाकघर अमानीगंज में एल टू प्रमाणीकरण न हो पाने के चलते आधार नहीं बन पा रहा है। बीईओ कार्यालय अमानीगंज में अनुदेशकों से आधार बनवाने का काम न लेने के आदेश के बाद आधार बनाने का काम रुका हुआ है। हैरिंग्टनगंज प्रतिनिधि के अनुसार दोपहर दो बजे उप डाकघर में आधार कार्ड अपडेट कराने आए सहिंजौना निवासी शिव नारायन यादव ने बताया कि सुबह आठ बजे से दो बच्चों को लेकर आए हैं। अभी तक काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


दोपहर तक किया इंतजार, फिर मायूस होकर लौट गए

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार सुबह 10 बजे उप डाकघर में 40 से अधिक लोग आधार कार्ड बनवाने व संशोधन करवाने के लिए मौजूद थे। नेटवर्क की समस्या के कारण काम शुरू ही नहीं हो सका। दोपहर दो बजे तक यही स्थिति रही। ऐसे में ज्यादातर लोग मायूस होकर वापस लौट गए। पोस्ट मास्टर शिवम मिश्र ने बताया कि जीपीएस नेटवर्क की समस्या होने से काम बाधित है। बैंक ऑफ बड़ौदा में सुबह 50 लोगों को टोकन बांटा गया।


आधार कार्ड बनवाने के लिए भोर से ही लग रही लाइन


सोहावल। डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और त्रुटि सुधार के लिए भोर से ही लाइन लग जा रही है। सोहावल व बड़ागांव डाकघर के बाहर छोटे बच्चो को साथ लेकर अभिभावक लाइन लगाने के लिए विवश हो रहे हैं। इतनी मशक्कत के बाद भी डाक कर्मियों की ओर से एक दिन में सिर्फ 20 आवेदन लिए जाने बाकी लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।


15 किलोमीटर दूर से अपने बच्चों आकांक्षा, खुशबू और रानी के साथ आधार कार्ड अपडेट कराने आई हूं। टोकन मिल गया था लेकिन नेटवर्क में खराबी होने के कारण बिना काम हुए वापस जाना पड़ रहा है। इसके पहले भी दो बार उप डाकघर आ चुकी हूं।


रेखा देवी, परसावां महोला



12 किलोमीटर दूर से अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए आई हूं। सुबह आठ बजे उप डाकघर पहुंच गई थी। फार्म भी मिल गया था। दोपहर तक लाइन में लगकर इंतजार किया। फिर बताया गया कि नेटवर्क में खराबी आ गई है।
विज्ञापन


कंचन सिंह, समदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें