फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सोहावल की सुरवारी झील के भी दिन बहुरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सोहावल की सुरवारी झील का सुंदरीकरण कराने की तैयारी हो रही है। झील का सुंदरीकरण हो जाने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। लगभग 43 एकड़ क्षेत्रफल वाली इस झील के संरक्षण पर प्रदेश सरकार 4.86 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसका डीपीआर बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

अयोध्या से सोहावल तक के क्षेत्र को आध्यात्मिक एवं पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां घाटों का सुंदरीकरण, बांध बनाकर वॉक-वे का निर्माण, वॉच टावर का निर्माण, ओपन जिम, एम्पीथियेटर, प्रवेश द्वार, सार्वजनिक शौचालय, हार्टिकल्चर का कार्य, साइकिल स्टैंड, गजीबो, मेडीटेशन हट का भी निर्माण किया जाएगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि योजना का डीपीआर बनाकर भेजा जा चुका है।
झील का है पौराणिक महत्व
- झील का पौराणिक महत्व भी है। मान्यता है कि जिस स्थान पर यह झील है, वहां पूर्व में सुर नामक नदी बहती थी। पौराणिक तमसा नदी के साथ सुर नदी का जिक्र वाल्मीकि रामायण में मिलता है। यह नदी देवई से निकलकर बभनियावां व सुरवारी होते हुए आगे जाकर तमसा में मिल जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें