फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सोहावल के बीडीओ अनुपम वर्मा का यूपीएससी में चयन

Fri, 06 Mar 2026 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो -28-बीडीओ अनुपम वर्मा
विज्ञापन
सोहावल। खंड विकास अधिकारी अनुपम वर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) में 681वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें बधाई देने उनके आवास पहुंचे। मूल रूप से बाराबंकी के मुबारकपुर निवासी अनुपम के पिता किसान और माता शिक्षामित्र हैं। उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई बाराबंकी से और उच्च शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वर्ष 2022 में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर वह खंड विकास अधिकारी बने थे। नवंबर 2023 से सोहावल विकासखंड में कार्यरत अनुपम ने कई विकास कार्यों को गति दी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, चाचा राजकुमार और मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें