फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सेवा के माध्यम से समाज को बनाया जा सकता सशक्त

Sat, 14 Feb 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
15- कारसेवकपुरम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल विहिप के पदा​धिकारी- संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद की ओर से कारसेवकपुरम में संचालित दो दिवसीय सेवा कुंभ का शनिवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में सेवा विभाग से केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद अजय पारीख ने सेवा क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के कार्यों एवं प्रकल्पों को बताया। विभिन्न सत्रों में समाजसेवा, संस्कार निर्माण व संगठन विस्तार पर मंथन किया। कहा कि सेवा के माध्यम से ही समाज को संगठित और सशक्त बनाया जा सकता है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महंत वैदेही बल्लभ शरण ने कहा कि सेवा ही सनातन धर्म की आत्मा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और संस्कार पहुंचाना ही सच्ची साधना है। उन्होंने निर्धनों, वनवासियों, आपदा पीड़ितों और शिक्षा से वंचित वर्गों तक पहुंचकर सेवा के कार्यों को और व्यापक बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ. नानक सरन ने की। कार्यक्रम में कार्यक्रम में क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री अवध प्रांत विजय, प्रांत मंत्री देवेंद्र, अवध प्रांत सेवा प्रमुख धर्मेंद्र, सेवा टोली सदस्य कौशिक, विभाग मंत्री धीरेश्वर, विजय सिंह बंटी, विवेक शुक्ला, आदित्य सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें