फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: करंट के खतरे से पहले आगाह करेगा स्मार्ट हेलमेट

Thu, 03 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
लाइनमैन को दी गई स्मार्ट हेलमेट
विज्ञापन
रुदौली। विद्युत विभाग ने लाइनमैन को सेंसरयुक्त स्मार्ट हेलमेट उपलब्ध कराए हैं। ये हेलमेट विद्युत प्रवाह वाली लाइनों पर काम करते समय दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट हेलमेट में विशेष सेंसर लगा है। यह आसपास विद्युत प्रवाह होने का संकेत देता है। कर्मचारी जैसे ही प्रवाहित विद्युत लाइन के करीब पहुंचेंगे, हेलमेट में लगा सेंसर सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद हेलमेट में सीटी बजने के साथ लाल बत्ती जलने लगेगी। सेंसर करीब एक से तीन मीटर की दूरी से ही विद्युत प्रवाह का संकेत देने में सक्षम है। इससे कर्मचारी समय रहते सावधानी बरत सकेंगे। हेलमेट में लगी लिथियम बैटरी को मोबाइल चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।
सुरक्षा उपकरणों का वितरण

विभाग ने लाइनमैन को स्मार्ट हेलमेट के साथ अन्य सुरक्षा उपकरण भी दिए हैं। इनमें सुरक्षा दस्ताने, एचटी अलर्ट सेंसर, सुरक्षा जंजीर और सुरक्षा बोर्ड शामिल हैं। रुदौली क्षेत्र के सभी विद्युत उपकेंद्रों को दो-दो सेंसरयुक्त स्मार्ट हेलमेट उपलब्ध कराए गए हैं। एक्सईएन रोहित जैन ने बताया कि लाइनमैन ड्यूटी पर जाते समय इन हेलमेट का उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपकरणों का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और हादसों की संभावना को कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें