बेनीगंज स्थित आईटीआई कॉलेज में विश्व युवा कौशल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी एवं प्रम
अयोध्या। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महापौर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने संस्थान के प्रशिक्षार्थियों के माध्यम से तैयार किए गए विभिन्न तकनीकी मॉडल, उपकरण और नवाचारों का अवलोकन किया और उनकी कार्यकुशलता की सराहना की। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल एवं अन्य ट्रेडों के विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप के लिए नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। महापौर ने प्रशिक्षार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि कौशल आधारित शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण), अयोध्या मंडल राम प्रकाश, प्रधानाचार्य अरुण कुमार, संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।