फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भीषण गर्मी में छह घंटे की कटौती, परेशान रहे उपभोक्ता

Thu, 14 May 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
चौक बिजली उपकेंद्र पर मरम्मत कार्यों में जुटे बिजलीकर्मी।
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के चौक बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बृहस्पतिवार को छह घंटे तक बिजली कटौती हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम तक आपूर्ति बहाल हुई तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन




उपकेंद्र के ट्रांसफार्मरों व स्विचगियर के परीक्षण के लिए बिजली निगम ने बुधवार को सूचना प्रसारित की थी। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुबह 11 बजे उपकेंद्र से जुड़े अंगूरीबाग, बजाजा, रामपथ, साहबगंज, मुगलपुरा, हैदरगंज व धारासड़क फीडर की बिजली गुल हो गई। बजाजा निवासी होटल व्यवसायी पुनीत मेहरोत्रा ने बताया कि लंबी कटौती से कई घंटे तक जेनरेटर चलाना पड़ा, जिससे कई हजार का डीजल खर्च हो गया।



यहीं की सीमा कसौधन ने बताया कि दिन में कुछ देर तक इनवर्टर से काम चलाया गया, लेकिन एसी न चलने से गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह अन्य उपभोक्ता भी परेशान रहे। सहायक अभियंता दीपेंद्र सिंह ने बताया कि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए परीक्षण आवश्यक था। उपभोक्ताओं की असुविधा के लिए खेद है। वहीं, शहर के सिविल लाइन उपकेंद्र से जुड़े अब्बूसराय फीडर में भूमिगत केबल कटने से दोपहर 12 बजे बिजली गुल हो गई। मरम्मत करके आपूर्ति बहाल होने में लगभग दो घंटे का समय लग गया। इस दौरान उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें