फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सितंबर के अंत तक आएगी एसआईटी की रिपोर्ट

Mon, 07 Sep 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में गठित नई एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। जेल में बंद आरोपियों से मिले नए नामों का सत्यापन भी तेज कर दिया गया है। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एसआईटी सितंबर के अंत तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में शासन और सुप्रीम कोर्ट को सौंप देगी। अंतिम रिपोर्ट में चढ़ावा गिनती में हुई गड़बड़ी, सुरक्षा में चूक, आरोपियों की भूमिका और चोरी की रकम के संभावित नेटवर्क को लेकर जिम्मेदारी तय किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जेल में बंद मुख्य आरोपी रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव समेत अन्य आरोपियों से हुई पूछताछ में कुछ नए नाम सामने आए हैं। आरोपियों ने बताया है कि गणना कार्य में उनके अलावा कुछ और अन्य लोग भी शामिल थे, हालांकि उनकी चढ़ावा चोरी में भूमिका कितनी है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्रों के मुताबिक, इनमें मंदिर के बाहर के कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनकी भूमिका चोरी की रकम को ठिकाने लगाने में मदद करने को लेकर जांच के दायरे में आई है। पुलिस और एसआईटी अब इन नामों का सत्यापन कर रही है। साक्ष्य की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया जा सकता है।
हालांकि, नए नाम सामने आने और उनकी भूमिका की पुष्टि को लेकर एसआईटी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच टीम यह भी देख रही है कि पुरानी व्यवस्था में कहां-कहां निगरानी की कमी थी। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि गिनती के दौरान रकम में गड़बड़ी किस स्तर पर हुई और इसमें कौन-कौन लोग सीधे या परोक्ष रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें