फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर की दीर्घायु की कामना

Wed, 11 Nov 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व भाई दूज बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यम द्वितीया के अवसर पर सुबह से ही सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। जमथरा घाट पर विशेष रूप से मेला लगा, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने सरयू में स्नान कर यम-यमुना की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत से तिलक लगाया तथा उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपना स्नेह जताया। कई परिवारों में बहनों के घर जाकर भोजन करने की परंपरा भी निभाई गई।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर पहुंचे थे। बहन के आतिथ्य से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान दिया था कि इस दिन जो भाई यमुना में स्नान कर अपनी बहन के घर भोजन करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। इसी धार्मिक मान्यता के चलते भाई दूज यानी यम द्वितीया पर स्नान करने और बहन के हाथों तिलक कराने का विशेष महत्व माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें