अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सेजल (अलीगढ़) प्रथम, अंशिका यादव (वाराणसी) द्वितीय और सुहानिया (मेरठ) तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सिराज अली (अयोध्या) प्रथम स्थान पर रहे।
100 मीटर बालिका वर्ग में नैंसी यादव (वाराणसी) प्रथम, सगोपी (बरेली) द्वितीय और सेजल (अलीगढ़) तृतीय रहीं, जबकि 200 मीटर में नैंसी (वाराणसी) प्रथम, रोशनी (अलीगढ़) द्वितीय और अनीता (प्रयागराज) तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में रोशनी (अलीगढ़) प्रथम, अनीता (प्रयागराज) द्वितीय और करिश्मा (बरेली) तृतीय रहीं। कबड्डी में बस्ती मंडल विजेता और गोरखपुर उपविजेता रहा, जबकि खो-खो में अयोध्या मंडल विजेता और मिर्जापुर उपविजेता बना।प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में विशाल (वाराणसी) प्रथम, दीपक (मिर्जापुर) द्वितीय और मयंक (आगरा) तृतीय रहे। 400 मीटर में कार्तिक (मुरादाबाद) प्रथम, संजय (लखनऊ) द्वितीय और राजन यादव (वाराणसी) तृतीय रहे। योग में आजमगढ़ प्रथम, लखनऊ द्वितीय और सहारनपुर तृतीय रहा। कबड्डी में अयोध्या मंडल विजेता और देवीपाटन उपविजेता रहा, जबकि खो-खो में मिर्जापुर विजेता और अयोध्या उपविजेता रहा।
जूनियर बालिका वर्ग के 200 मीटर में अंशिका यादव (वाराणसी) प्रथम, पलक (मुरादाबाद) द्वितीय और अतिया (गोरखपुर) तृतीय रहीं। 400 मीटर में पलक (मुरादाबाद) प्रथम, रेशमा (मिर्जापुर) द्वितीय और सानिया (देवीपाटन) तृतीय रहीं। 600 मीटर में अतिया (गोरखपुर) प्रथम, शिवांगी यादव (वाराणसी) द्वितीय और करिश्मा (आगरा) तृतीय रहीं। सेपक टाकरा में अयोध्या मंडल विजेता और गोरखपुर उपविजेता रहा, जबकि तीरंदाजी में मिर्जापुर विजेता और कानपुर उपविजेता बना।
शूटिंग पिस्टल में अंशिका सिंह (अयोध्या) प्रथम और शेफाली (लखनऊ) द्वितीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सिराज अली (अयोध्या) प्रथम, धनंजय (वाराणसी) द्वितीय और सुमित (झांसी) तृतीय रहे। 200 मीटर में गुलशन कुमार (मिर्जापुर) प्रथम, अर्जुन (मुरादाबाद) द्वितीय और शिवम (लखनऊ) तृतीय रहे। 400 मीटर में खिताबुद्दीन शेख (गोरखपुर) प्रथम, अर्जुन (मुरादाबाद) द्वितीय और शुभम (आगरा) तृतीय रहे। प्रतियोगिता के दौरान विश्वनाथ सिंह, राहुल तिवारी, अनुपम सिंह, धीरज, संदीप सिंह, सरवरे आलम, पंकज द्विवेदी, अजय सिंह, राजन श्रीवास्तव, योगेश्वर सिंह, गीता आदि मौजूद रहे।
इनसेट-
क्रिकेट प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मेरठ व बालिका वर्ग में वाराणसी विजयी
मीडिया प्रभारी अनूप द्विवेदी ने बताया कि राज्य स्तरीय बेसिक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में टॉस जीतकर मेरठ की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 54 रन बनाए। इसके जवाब में वाराणसी की टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 27 रन ही बना सकी। वारणसी को हराकर मेरठ की टीम चैंपियन बनी। 17 रन बनाने के साथ दो विकेट लेने वाले खेम सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच वाराणसी और चित्रकूट के बीच खेला गया। चित्रकूट की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 27 रन बना सकी और वाराणसी की टीम ने आसानी से मैच को आठ विकेट से खिताबी जीत हासिल की। बालिका वर्ग में 17 रन बनाने वाली अदिति को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। (संवाद)