फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राखी पूजन के साथ श्रीराम राखी महोत्सव का आगाज

Tue, 25 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मां शांता की भगवान राम और उनके छोटे भाइयों को भेजी जाने वाली राखी
विज्ञापन
महबूबगंज। श्री शृंगी ऋषि आश्रम में मंगलवार को तीन दिवसीय श्री राम राखी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। राखी पूजन, सरयू पूजन, चुनरी अर्पण और दुग्धाभिषेक जैसे कार्यक्रम में महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, विधायक अभय सिंह सहित कई अन्य लोग की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ सुबह 10 बजे भगवती पूजन और राखी पूजन के साथ हुआ। महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने मां सरयू का पूजन किया। कार्यक्रम प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि 51 मीटर की चुनरी मां सरयू को अर्पित की गई। साथ ही, 51 किलो गाय के दूध से सरयू का दुग्धाभिषेक किया गया। देवरा दाउदपुर की ग्राम प्रशासक शशि प्रभा भी इस दौरान मौजूद रहीं। ग्रामरसी विद्यालय गद्दोपुर की बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि वाईएलएस इंटर कॉलेज महबूबगंज के बच्चों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।

महिला विकास व देश हित पर जोर
बबीता सिंह चौहान ने कहा कि महिला विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि महिला विकास सरकार की प्राथमिकता है। स्थानीय विधायक अभय सिंह ने देश को अस्थिर करने वाली विदेशी शक्तियों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने सभी से देश हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर महंत कमल नयन दास, महंत बृजेंद्र दास, रामप्यारे दास, उदयभान गुप्ता, सुभाष सिंह, नंदराज यादव सहित हजारों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें