अयोध्या। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों का बाहर निकलना दूभर है। कहीं दुकानें लगी हैं तो कहीं ठेले और वाहन खड़े हैं। देवकाली, चौक बाजार, रामपथ और नाका समेत प्रमुख मार्गों पर कमोबेश यही स्थिति है। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान तो चलाया जाता है, लेकिन निगरानी के अभाव में कुछ ही समय बाद फिर कब्जा हो जाता है।
कैंट रेलवे स्टेशन के पास करीब तीन महीने पहले नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया था। उस समय फुटपाथ और सड़क किनारे से दुकानें हटाई गई थीं लेकिन दोबारा निगरानी न होने से सड़क के दोनों ओर फिर दुकानें सज गई हैं। फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से वाहन भी खड़े किए जा रहे हैं। इससे पैदल चलने के लिए जगह नहीं बचती।
कैंट रेलवे स्टेशन जा रहे योगेश कुमार ने बताया कि फुटपाथ पर दुकानों और वाहनों का कब्जा होने से सड़क पर चलना पड़ता है। पीछे से आने वाले वाहनों की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। देवकाली के राहगीर संजीव कुमार ने बताया कि फुटपाथ पर दुकानें लगे रहने से पैदल चलने वालों के लिए रास्ता नहीं बचता। मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ता है।
नाका में दुकानों के बाहर सामान और ठेले लगने से फुटपाथ की उपयोगिता खत्म हो गई है। रामपथ पर भी कई स्थानों पर दुकानें और अस्थायी व्यावसायिक गतिविधियां पैदल चलने वाले राहगीरों का रास्ता रोक रही हैं। ऐसे में व्यस्त मार्गों पर लोगों को वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि शहर में समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर रास्तों को कब्जामुक्त कराया जाता है। जहां भी अतिक्रमण है, वहां कार्रवाई की जाएगी।
अंबाला छावनी के जीटी रोड स्थित शहीदी स्मारक का दृश्य। संवाद