फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दस्तावेज लेखक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने शिवकुमार मिश्र

Mon, 20 Jul 2026 09:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
दस्तावेज लेखक संघ के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी।
विज्ञापन
बीकापुर। उप निबंधक कार्यालय बीकापुर में सोमवार को दस्तावेज लेखक संघ के सांगठनिक चुनाव संपन्न हुए। शिवकुमार मिश्र उर्फ पवन मिश्रा अध्यक्ष और विनय पांडेय महामंत्री पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और जनहित की सेवाएं देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


उमेश चंद त्रिपाठी उपाध्यक्ष, रविकांत मिश्रा कोषाध्यक्ष और विजय कुमार लेखा परीक्षक चुने गए। सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। दस्तावेज लेखक पीयूष राय, वीरेंद्र राय, मदन मोहन दुबे, नरेंद्र शर्मा और रामस्वरूप मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। पूर्व अध्यक्ष गुरु प्रसाद भी बधाई देने वालों में शामिल थे। अध्यक्ष और महामंत्री ने बताया कि उप निबंधक कार्यालय परिसर में लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। इसमें दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों के लिए भी व्यवस्थाएं होंगी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने आपदा कोष की स्थापना करने की बात कही। परिसर में लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही वाटर कूलर भी लगाया जाएगा। संगठन एक अलग से कोष भी बनाएगा, जिसकी धनराशि आपातकाल में उप निबंधक परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें