फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामलला के दरबार में नौ दिनों तक होगी शक्ति उपासना

Fri, 05 Apr 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला के दरबार में नौ दिनों तक विधि विधान से शक्ति उपासना की जाएगी। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर नौ अप्रैल को रामलला के दरबार में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू होंगे। 17 अप्रैल को राममंदिर में रामजन्मोत्सव का पर्व भव्यता पूर्वक मनाया जाएगा। पांच सौ वर्षों के बाद रामलला भव्य महल में रामजन्मोत्सव मनाने जा रहे हैं। इसलिए राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर की जा रही है।
विज्ञापन

रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि हिंदू नव वर्ष के दिन चांदी की चौकी पर कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद नौ दिनों तक रामलला के साथ ही मां दुर्गा की भी पूजा-अर्चना होगी। नवरात्र में जो पूजन विधि बताई गई है, वैदिक आचार्य उसी विधि से मां शक्ति की पूजा-अर्चना करेंगे। नौ दिनों तक रोजाना दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। वेदमंत्रों से हवन कुंड में आहुतियां अर्पित की जाएंगी।

आमंत्रित किए जाएंगे देवी-देवता
भव्य मंदिर में रामलला के पहले जन्मोत्सव यानी रामनवमी पर मां दुर्गा सहित सभी देवी-देवताओं को विधि पूर्वक आमंत्रित किया जाएगा। जन्मोत्सव के मौके पर नवमी तिथि को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग रामलला को अर्पित कर सभी श्रद्धालुओं को भोग लगा हुआ प्रसाद वितरित किया जाएगा। दशमी तिथि को भी प्रसाद बांटा जाएगा। ट्रस्ट की ओर से अन्य कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


पांच लाख गांवों में रामोत्सव मनाएगी विहिप
अयोध्या। चैत्र नवरात्र के अवसर पर विहिप पांच लाख गांवाें में रामोत्सव मनाएगी। रामोत्सव का शुभारंभ नौ अप्रैल से, जबकि समापन हनुमान जयंती पर 22 अप्रैल को होगा। विहिप रामभक्तों से अपील कर रही है कि वे रामोत्सव में अनुष्ठान, पूजन, मानस पाठ, नाम संकीर्तन आदि का आयोजन करें। विहिप के शरद शर्मा ने बताया कि देश के पांच लाख गांवों में रामोत्सव के अवसर पर विविध प्रकार के अनुष्ठान होने हैं। विजय महामंत्र श्रीराम जय राम, जय, जय राम... का जप मठ-मंदिरों में किया जाएगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नव संवत्सर के अवसर पर अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें