फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शक्ति वाहिनी ने रजत जयंती पर निकाली कलश यात्रा

Sun, 21 Sep 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
13- रजत जयंती पर श​क्ति वाहिनी की कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व अति​थि- संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। शक्ति वाहिनी ने रजत जयंती पर कलश यात्रा निकाली। शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर रविवार को सरयू तट से वरुण आह्वान के बाद गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा सरयू तट से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई छोटी देवकाली मंदिर पहुंची। यात्रा का आयोजन केंद्रीय दुर्गा पूजा व रामलीला समन्वय समिति और शक्ति वाहिनी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


यात्रा नयाघाट, बाबू बाजार, श्रृंगारहाट, हनुमानगढ़ी, हरिद्वारी बाजार से होते हुए छोटी देवकाली मंदिर पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आचार्य पीठ तिवारी मंदिर के सामने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और उनकी धर्मपत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने आरती उतारी। यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत हुआ और लोगों ने पुष्प वर्षा की।

केंद्रीय समिति के संयोजक महंत धनुषधारी शुक्ल ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से यह यात्रा नवरात्र की पूर्व संध्या पर निकाली जाती है। अध्यक्ष रमापति पांडेय ने बताया कि कलश यात्रा सनातन परंपरा का एक अंग है, जिसमें कोई अनुष्ठान प्रारंभ करने से पहले हम किसी पवित्र नदी से जल भरते हैं।
विज्ञापन


शक्ति वाहिनी प्रमुख बिंदु सिंह ने बताया कि उत्साह के साथ माताएं व बहनें कलश यात्रा में शामिल हुईं। यही कलश स्थापित करके नौ दिनों तक पूजा की जाएगी। कलश यात्रा में वंदना त्रिपाठी, पार्वती कौशल, दया मिश्रा, आंचल यादव, प्रभा देवी, अनीता सिंह, अंजू सिंह, गरिमा आचार्य, उर्मिला तिवारी, अनीता, महासचिव श्रीनिवास शास्त्री, दीपचंद्र राही, देवर्षिराम त्रिपाठी, पंकज गुप्त व भानु प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें