फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीवर के गंदे पानी ने छीन लिया शांतिपुरम का चैन

Wed, 25 Nov 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शांतिपुरम कॉलोनी के करीब 200 परिवार पिछले छह महीने से नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं। सीवर लाइन डालने के नाम पर सड़क खोदकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इसका नतीजा यह हुआ है कि पानी की निकासी ठप हो गई है। गलियों और घरों के आंगन में आधे से एक फीट तक पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

कॉलोनी में करीब 700 से अधिक लोग रहते हैं। कॉलोनी की गलियाें में सीवर का पानी भरा हुआ है। मंगलवार को संवाद की टीम ने जायजा लिया तो स्थिति दयनीय थी। घरों के आंगन और सड़कें गंदे पानी से भरी थी। चारों ओर बदबू फैली थी। लोगों ने बताया कि कई बार गंदे पानी से बचने के चक्कर में लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग, निगम, प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है।



रास्ते में गंदा पानी भरा हुआ है। पैदल चलने में भी दिक्कत आ रही है। बदबू के कारण परेशानी हो रही है। स्कूल के बच्चों को छोड़ने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कुमुद

गंदे पानी से बचकर निकलने के दौरान पैर फिसल गया और फ्रैक्चर हो गया। इसके चलते करीब दो महीने तक बिस्तर पर रहना पड़ा।
दीपा मौर्य
छह माह से घरों के सामने पानी भरा हुआ है। काई भी जम गई है। गंदा पानी घर के अंदर तक पहुंच रहा है। बेटा बीमार रहता है।
प्रेमा देवी
कॉलोनी के लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिकायत करने पर उस दिन थोड़ी सफाई करा दी जाती है। इसके बाद हाल वैसे ही हो जाते हैं।
अनुभव
आंगन में गंदा पानी भरा हुआ है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। घर में बदबू और गंदगी के बीच रहना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

शिलम मौर्य
....
वर्जन
सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। त्योहार की वजह से काम प्रभावित हुआ था। अब काम कराया जा रहा है।
प्रदीप सिंह, सहायक अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें