फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बारिश में फिर डूबे शहर के कई इलाके, नाला सफाई पर उठे सवाल

Sun, 28 Jun 2026 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
देवकाली सर्विस लेन पर लंबे समय से जलभराव और गंदा पानी जमा रहने से लोगों की बढ़ीं मुश्किलें।
विज्ञापन
अयोध्या। शनिवार रात हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में फिर से जलभराव की समस्या सामने आई। सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जनौरा के कई मोहल्ले सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। वहीं, नगर निगम के नाला सफाई अभियान और सीवर कार्यों की धीमी रफ्तार पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


जनौरा के ब्राह्मण टोला, अहिरान टोला, मुरावन टोला और पक्का तालाब में सड़क और गलियों में पानी भर गया। इसके अलावा धनीराम का पुरवा, देवकाली तिराहा, नवीन मंडी के पास, खोजनपुर, अंजनी पुरम मुख्य मार्ग और जलवानपुर में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

देवकाली तिराहा पर जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आवाजाही प्रभावित होती है। वहीं, देवकाली सर्विस लेन पर करीब छह महीने से गंदा पानी भरा रहने की समस्या बनी हुई है। नाला होने के बावजूद सफाई नहीं होने से बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई। इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन


अश्विनी पुरम में सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदने के बाद उसे ठीक नहीं कराया गया। बारिश के बाद यहां कीचड़ और पानी भरने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई।



मौसम विभाग : 2.8 मिमी बारिश दर्ज

शनिवार रात हुई बारिश के बाद रविवार को मौसम सुहाना रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद उमस से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें