फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीनियर पुरुष बॉक्सिंग टीम में सात का चयन

Thu, 24 Sep 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बुधवार को डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में चयन ट्रायल हुआ। इसमें अयोध्या टीम के लिए सात खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी एक से चार अक्तूबर तक झांसी में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में अयोध्या का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


अयोध्या बॉक्सिंग संघ के सचिव संजय हेला ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में अनिल गुप्ता, इंफाम अब्बास, शुभम धुरिया, रुद्र प्रताप सिंह, अनुभव सरोज, विजय यादव और शादाब शामिल हैं। विजय यादव का चयन 75-80 किलोग्राम और शादाब का 80-85 किलोग्राम भारवर्ग में हुआ है। ट्रायल में खिलाड़ियों ने तकनीक, पंचिंग और फिटनेस का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। टीम मैनेजर और कोच की जिम्मेदारी संजय हेला संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें