फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ईओ से मारपीट के मामले में पांच सभासद समेत सात नामजद

Mon, 08 Jul 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा। नगर पंचायत भरतकुंड के अधिशासी अधिकारी से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने पांच सभासद और दो सभासद प्रतिनिधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी इंद्र प्रताप ने दो जुलाई को थाना पूराकलंदर में दिए तहरीर में बताया था कि नगर पंचायत की ओर से मिर्जापुर निमौली मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क के किनारे मिट्टी की पटाई का कार्य ठेकेदार करा रहा था। इसे दबंगों ने रोकवा दिया और दोपहर लगभग दो बजे कई लोग नगर पंचायत कार्यालय में घुस गए, उनसे अभद्रता की। उन्होंने भदरसा के सभासद रामकरन मोर्य, मुराई टोला निवासी प्रेम कुमार मौर्य, वार्ड नंबर 15 निवासी ज्ञानचंद, पिपरी भदरसा निवासी समरजीत, कैल निवासी आकाश, दोस्तपुर निवासी सभासद प्रतिनिधि राजीव उर्फ राजू, बाबू साव का पुरवा निवासी सभासद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की थी।
थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट, दलित उत्पीड़न एक्ट समेत अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें