अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इस दौरान लंबे समय से अनुपस्थित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) संगम गौतम की सेवा समाप्त करने और 13 सीएचओ के त्यागपत्र स्वीकार करने पर सहमति दी गई।
बैठक में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान अस्पतालों में बेड उपलब्धता, सर्जरी, जननी सुरक्षा योजना, सिजेरियन प्रसव और एफआरयू क्रियाशीलता, ई-कवच प्रसव, एनएनसी, यू-विन टीकाकरण, एचपीवी टीकाकरण, सैम प्रबंधन, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्री-ऑथ व गोल्डन कार्ड, आभा आईडी, एनसीडी स्क्रीनिंग, एसएनसीयू, एनबीएसयू, ऑनलाइन ओपीडी, बाल मृत्यु, आरबीएसके, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, एनक्यूएएस, निर्माण कार्यों और टीबी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
बैठक में पाॅली क्लीनिक में चिकित्सकों के अनुबंध करने पर सहमति दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित टीकाकरण, उच्च जोखिम गर्भधारण, संस्थागत प्रसव और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रामप्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।