फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पांच जोन और 10 सेक्टर में बंटी अयोध्या धाम की सुरक्षा

Mon, 29 Dec 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
13- राम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते एसपी सुरक्षा- पुलिस
विज्ञापन
अयोध्या। प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव में होने वाले वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा चुस्त-दुरुस्त की जा रही है। इसे लेकर अयोध्या धाम को पांच जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। कार्यक्रम स्थलवार नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जो हर गतिविधि की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

राम मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी क मुख्य कार्यक्रम बुधवार को होना है। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इसे लेकर अयोध्या धाम में हाईअलर्ट जारी है। राम मंदिर के अलावा नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, रामपथ व घाटों पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। प्रत्येक जोन में अपर पुलिस अधीक्षक व सेक्टर में निरीक्षकों को नाेडल बनाया गया है। द्वादशी पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा होने की संभावना है। इसे लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

तीन हजार जवानों की रहेगी ड्यूटी
अयोध्या धाम में अभेद्य सुरक्षा घेरा स्थापित करने के लिए लगभग तीन हजार जवानों की ड्यूटी लगेगी। इनमें जिले के अलावा बाहर के भी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात होंगे। इसे लेकर अन्य जिलों से चार अपर पुलिस अधीक्षक, नौ पुलिस उपाधीक्षक, 50 निरीक्षक, 150 उप निरीक्षक व आरक्षियों की मांग की गई है। इसके अलावा पांच कंपनी पीएसी और अर्द्धसैनिक बल भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन


सक्रिय रहेगा एंटी ड्रोन सिस्टम
एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि आयोजन को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से अयोध्या धाम की निगरानी की जाएगी। जगह-जगह एंटी ड्रोन सिस्टम सक्रिय किया गया है। येलो जोन की सुरक्षा और सख्त की गई है। विभिन्न स्थानों पर सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। कंट्रोल रूम से हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है। होटल, धर्मशालाओं का सत्यापन कराया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें