फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एयरपोर्ट की दीवार फांद रहे युवक को सुरक्षा बलों ने दबोचा

Fri, 06 Mar 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट फांदकर अंदर कूदने का प्रयास करते हुए एक युवक को सुरक्षाबलों ने दबोच लिया। सीआईएसएफ के उप निरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रथम पाली में सुबह छह से दोपहर एक बजे तक उनकी ड्यूटी वाच टॉवर संख्या पांच पर थी। वह अपने एरिया में पैदल गश्त कर रहे थे। सुबह लगभग 11:30 बजे पिलर संख्या 1330 के बाहर की ओर से एक व्यक्ति एयरपोर्ट की दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था।
उन्होंने आवाज लगाकर युवक को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह एयरपोर्ट के अंदर ही अवैध तरह से कूदने की कोशिश करने लगा। इस दौरान वह एयरपोर्ट की ओर दीवार पर लगे तार में लटक गया। युवक की पहचान बगल के ही राजा बोध का पुरवा निवासी रोहित के रूप में हुई। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब तक की जांच में पता चला कि युवक बगल के गांव का ही रहने वाला है। एयरपोर्ट के आसपास के उन लोगों की जमीन हैं। कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पता चली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें