फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्कूल से लौट रही छात्रा को लगी कार की टक्कर, मौत

Tue, 12 May 2026 07:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। वह साइकिल से स्कूल से घर लौट रही थी तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन




मृतक छात्रा की पहचान रोशन नगर निवासी विमलेश उपाध्याय की पुत्री अनन्या उपाध्याय उर्फ लवली के रूप में हुई है। अनन्या ब्राइट वुड मोंटेसरी स्कूल, मयाबाजार से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रही थी। हादसा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बाकरगंज बाजार स्थित सराय बैरिसाल मोड़ के पास हुआ। पीछे से आ रही सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से घायल छात्रा को सीएचसी पूरा बाजार ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



महाराजगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को मर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें