फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला की सेवा में समर्पित रहा सत्येंद्र दास का जीवन: बृजभूषण

Sat, 31 Jan 2026 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
23- आचार्य सत्येंद्र दास को श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व सांसद बृजभूषण व अन्य- मंदिर
विज्ञापन
अयोध्या। राम जन्मभूमि के पूर्व मुख्य पुजारी, ब्रह्मलीन आचार्य सत्येंद्र दास की प्रथम पुण्यतिथि एक फरवरी को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर संत-महंतों की उपस्थिति में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उनके आश्रम पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आचार्य सत्येंद्र दास का जीवन रामलला की सेवा में समर्पित रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक के वे साक्षी रहे। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यूजीसी मामले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट बधाई की पात्र है। एक बड़े संघर्ष की अनावश्यक स्थिति को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय ने समाप्त कर दिया है। राम मंदिर के पुजारी व आचार्य सत्येंद्र दास के उत्तराधिकारी महंत प्रदीप दास ने बताया कि आचार्य जी राम मंदिर में 1990 से ही सेवा दे रहे थे। पिछले साल उनका निधन हो गया था। उन्होंने टेंट से लेकर भव्य मंदिर में रामलला की सेवा की थी। ट्रस्ट ने उनके निधन के बाद उनके सम्मान में मुख्य पुजारी का पद समाप्त कर दिया। वह राम मंदिर के एक मात्र मुख्य पुजारी रहे और रहेंगे। रविवार को सत्य धाम गोपाल मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें